Vivo V23 Pro 5G: वैसे यूजर्स जो कम बजट में एक स्टाइलिश और दमदार 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, उन सभी यूजर्स के लिए Vivo ने लॉन्च किया है

अपना शानदार स्मार्टफोन Vivo V23 Pro 5G, जिसका लुक काफी प्रीमियम और आकर्षक है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर कैमरा और डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है।
Vivo का यह मॉडल 6.56 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल कैमरा और 4300mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है। Vivo V23 Pro 5G के सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी नीचे दी गई है।
Vivo V23 Pro 5G Display And Processor
Vivo V23 Pro 5G में 6.56 इंच की Full HD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080×2376 पिक्सल है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट मिलता है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है।
Vivo V23 Pro 5G में MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया गया है, जो एक पावरफुल 5G प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और मल्टीटास्किंग के लिए काफी बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें पहला वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जबकि दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।
Vivo V23 Pro 5G Camera And Battery
Vivo V23 Pro 5G का कैमरा काफी शानदार है। इसमें पीछे की तरफ 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, साथ में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है।
वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन रिजल्ट देता है।
Vivo V23 Pro 5G में 4300mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए कंपनी की ओर से 44W का फास्ट चार्जर सपोर्ट मिलता है। यह फोन कम समय में चार्ज होकर लंबे समय तक बैकअप देता है।
Vivo V23 Pro 5G Price Details
अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो Vivo V23 Pro 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग ₹26,999 की कीमत में मिल जाता है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹29,999 के आसपास देखने को मिलती है।
कम बजट में प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ Vivo V23 Pro 5G एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।